जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, बाहरी द्वीपों को किया गया सतर्क
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zeebiz
जापान में गुरुवार सुबह तोरिशिमा द्वीप के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 रही। भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण में प्रशांत महासागर में था। भूकंप के बाद जापान ने देश के पूर्वी तट पर स्थित इजू के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। संभावना जताई जा रही है कि सुनामी के कारण एक मीटर की ऊंचाई तक लहर उठ सकती हैं।