तुषार मेहता तीन साल के लिए दोबारा सालिसिटर जनरल नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को तीन साल के लिए भारत के सालिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। उनको 10 अक्टूबर, 2018 को सालिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था और तब से उन्हें दो बार विस्तार दिया जा चुका है। अतिरिक्त सालिसिटर जनरल माधवी गोराडिया दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। हालांकि पुनर्नियुक्त होने वालों की सूची में उनके नाम नहीं है।