द्वारका में दो बाइक सवारों ने फेंका लड़की पर तेजाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik bhaskar
दिल्ली के द्वारका में दिनदहाड़े एक स्कूल गर्ल पर एसिड अटैक हुआ। दरअसल, बुधवार को दिल्ली के द्वारका में एक लड़के ने स्कूल गर्ल पर एसिड से अटैक किया। ये घटना सुबह 9 बजे की है जिसके बाद लड़की को आनन-फानन में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की सड़क के किनारे चल रही होती है, तभी बाइक सवार एक लड़का लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक देता है।
