बहादुरगढ़ में किसानों के धरनास्थल पर दो किसानों की मौत, जान कैसे गई वजह साफ नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन के दौरान कईं किसान अपनी जान गवां चुके हैं। गुरुवार को भी बहादुरगढ़ में किसानों के धरनास्थल पर दो किसानों की मौत हो गई। दोनों किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। अनुमान है कि दोनों की मौत हार्ट फेल होने से हुई होगी। दोनों किसानों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
