आज स्वदेश लौटेंगे दक्षिण अफ्रीका में फंसे दो सौ भारतीय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब दो सौ भारतीयों को लेकर अमीरात एयरलाइंस का एक विमान आज यहां से रवाना होगा। जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के संगठन इंडिया क्लब ने फ्लाइट की व्यवस्था की है। इससे पहले संगठन ने इस महीने के शुरू में भी जोहानिसबर्ग से एक फ्लाइट बेंगलुरु भेजी थी। वहीं इस बार यात्रियों से पहले के मुकाबले किराया भी कम लिया जा रहा है।