नेपाल में ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट से दो भारतीयों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bbc
बीते दिन काठमांडू के निकट ललितपुर जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट में दो भारतीयों की मौत हुई। वहीं, 6 अन्य घायल हुए। पुलिस ने कहा कि विस्फोट पाटन औद्योगिक क्षेत्र के सागरमाथा ऑक्सीजन प्लांट में उस समय हुआ जब मजदूर सिलेंडर में गैस भर रहे थे। विस्फोट से ऑक्सीजन संयंत्र की छत भी तबाह हो गई और बगल की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।
