सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश आज लेंगे पद की शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bar And Bench
गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात हाई कोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बी पारदीवाला आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। उन्हें शपथ प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण दिलाएंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट के कालेजियम द्वारा हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश करने के दो दिन बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने अलग-अलग अधिसूचनाओं में उनकी नियुक्तियों की शनिवार को घोषणा कर दी थी।
