ओडिशा में फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से 2 की मौत, 21 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: orissa post
ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि 21 अन्य झुलसे। मरने वालों में एक फुटबॉल खिलाड़ी था। वहीं, घायलों में ज्यादातर दर्शक थे। घटना रविवार को नुआगांव प्रखंड के बनीलाटा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान हुई। ओडिशा देश में सबसे अधिक बिजली गिरने वाला राज्य है। पिछले दो दशकों में यहां 21.73 लाख बार आकाशीय बिजली गिरी।
