मणिपुर में दो समूहों में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ukhruktimes
मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमावर्ती इलाकों में दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह फौगाकचाओ इखाई गांव के पास हुई। घायल लोगों को चुराचांदपुर अस्पताल ले जाया गया। अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस कर्मी तुरंत इलाके में पहुंचे और सशस्त्र कैडरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।