असम में जंगली हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The daily guardian
असम में सोमवार को जंगली हाथियों ने दो लोगों पर हमला कर दिया, इसके चलते उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चराइदेव जिले के पास मंजुसरी चाय बागान में ये हमला हुआ है। सुबह खाने की तलाश में जंगली हाथियों का झुंड चाय बागान में घुस गया था। इससे पहले, असम के गुवाहाटी में कामरूप ग्रामीण के पलाशबाड़ी में इंसानों के साथ संघर्ष में हाथी की जान गई।
