रेल हादसे में दो की मौत, चलती ट्रेन में सवार होने जा रहे थे दोनों यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के वलसाड में वापी रेलवे स्टेशन के समीप रेल की पटरी पार कर रहे दो लोगों के तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।वापी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार रात दस बज कर करीब 15 मिनट पर हुई। मारे गए दोनों व्यक्ति रिश्तेदार थे और उन्हें पटना जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था।
