दो समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं को ईरान में मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo finance
एक ईरानी अदालत ने समलैंगिकता को बढ़ावा देने के आरोप में दो समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं को मौत की सजा सुनाई। 31 वर्षीय जहरा सिद्दीकी हमीदानी और 24 वर्षीय इल्हाम चुबदार ने सजा रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दबाव डालने की अपील की। शरिया कानूनों को तोड़ने वाले लोगों पर यह अक्सर लगाया जाने वाला आरोप है। दोनों को सजा की सूचना जेल की महिला शाखा में ही दी गई।
