x

यूक्रेन की सीमा के पास रोमानिया में दो सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Fpj

रोमानिया के डोब्रुजा क्षेत्र में बुधवार को एक लड़ाकू विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ रोमानियाई सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। रोमानियाई मीडिया ने बताया कि क्षेत्र में रोमानियाई मिग -21 लड़ाकू जेट लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके मलबे के लिए IAR-330 प्यूमा हेलीकॉप्टर को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया। अभी तक MIG या उसके पायलट का पता नहीं चल पाया।