बिहार के वैशाली में हनुमान जी की मूर्ति लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मूर्ति पहुँची थाने
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: times of india
बिहार के वैशाली में हनुमान जी की मूर्ति जातिगत विवाद की भेंट चढ़ गई। दरसअल हुआ ये कि वैशाली के पानापुर गाँव मे हनुमान जी की मूर्ति को लेकर दोनों पक्षों में इस बात पर विवाद हुआ कि मूर्ति रखी कहां जाय। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा। जिसके बाद पुलिस मूर्ति को थाने ले आई और कहा कि मामला सुलझने तक मूर्ति थाने में ही रहेगी।
