अमेरिकी नौसेना के दो जवान गिरफ्तार, चीन के साथ गुप्त जानकारी साझा करने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
अमेरिकी नौसैनिकों के चीन के लिए जासूसी करने का मामला सामने आया है। अमेरिकी नौसेना के दो सेवारत सदस्यों को चीन के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। इन दोनों पर बीजिंग को गुप्त जानकारी बेचने का संदेह है, जिसमें युद्धपोतों और उनके हथियार प्रणालियों के लिए नियमावली, रडार प्रणाली के लिए ब्लूप्रिंट और एक विशाल अमेरिकी सैन्य अभ्यास की योजना शामिल है।