नागपुर में दो महिला डॉक्टर्स करने जा रहीं शादी, 'कमिटमेंट रिंग सेरेमनी' के बाद अब गोवा में शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
नागपुर में दो महिला डॉक्टर्स ने शादी कर साथ रहने का फैसला किया। बीते हफ्ते दोनों की 'कमिटमेंट रिंग सेरेमनी' भी हुई। एक डॉक्टर पारोमिता मुखर्जी इसे 'लाइफटाइम कमिटमेंट' बताती हैं। शादी की प्लानिंग गोवा में चल रही हैं। सुरभि मित्रा ने कहा कि मेरे परिवार की ओर से मेरे सेक्सुअल ओरिएंटेशन का कभी कोई विरोध नहीं किया गया। दरअसल, जब मैंने अपने माता-पिता को बताया तो वे खुश हुए।
