यूएई ब्रह्मांड की उत्पत्ति के आंकड़े जुटाने के लिए क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The hindu
यूएई ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में आंकड़े एकत्र करने के मकसद से मंगल और बृहस्पति के बीच एक क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजेगा। यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है। इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य है। पांच साल की इस यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
