उदयपुर हत्याकांड: 5वें दिन भी इंटरनेट बंद, 4 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील, कई संगठनों ने बुलाया बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उदयपुर हत्याकांड के बाद से इंटरनेट 5वें दिन भी बंद है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आज दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक कर्फ्यू में चार घंटे की ढील रहेगी। सोमवार से इंटरनेट चालू हो सकता है। राज्य में कई जगह आज भी कई संगठनों ने बंद बुलाया। अलवर, भरतपुर, करौली में आज बंद रहेगा। श्रीगंगानगर में सुबह नौ बजे से एक बजे तक बाजार बंद रहेगा।
