लंदन के सीवेज में पोलियो वायरस पाए जाने पर ब्रिटेन में अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
लंदन में सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस मिलने के बाद ब्रिटेन में अलर्ट जारी किया गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वो बीमारी के संभावित खतरे को देखते हुए अपने बच्चों को जल्द से जल्द पोलियो का टीका लगवाएं। ब्रिटेन को 2003 को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। हालांकि पोलियो पर यहां लंबे समय से नजर रखी जा रही है।
