यूक्रेन का रूस के वैगनर ग्रुप के ठिकाने पर हमला, कई लोग मारे गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
यूक्रेन ने लुहांस्क में रूस के सैन्य संगठन के हेडक्वार्टर पर हमला किया। यह सैन्य मुख्यालय अपनी बर्बरता के लिए मशहूर वैगनर ग्रुप का ठिकाना था। हमले में वैगनर ग्रुप का मुख्यालय जमींदोज हुआ। यूक्रेनी सैनिकों ने एक होटल पर हमला किया, जहां वैगनर ग्रुप के लोग मौजूद थे। हमले में कई रूसी लोग मारे गए। यूक्रेन के हमलों के जवाब में रूस ने भी ड्रोन्स के जरिए हमले किए।
