यूक्रेन का दावा- 7 रूसी मिसाइलें तबाह, 12 टैंकों व 10 बख्तरबंद वाहन भी क्षतिग्रस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
दावा है कि, यूक्रेन ने दोनेस्क व लुहांस्क में बीते 24 घंटों में 7 रूसी मिसाइल हमले रोक कर मिसाइलों को तबाह किया। साथ ही 12 टैंकों व 10 बख्तरबंद वाहन भी क्षतिग्रस्त किए। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शांति समझौते की पेशकश की। जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, अभी तक क्रेमलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
