यूक्रेन का दावा: रूसी मिसाइल, ड्रोन और हथियार डिपो किए तबाह, 34 हजार रूसी सैनिक किए ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Smithsonianmag
यूक्रेनी वायु सेना का दावा है कि उसने रूस की एक मिसाइल, दो ड्रोन और दो हथियार डिपो तबाह किए। एयरफोर्स ने कीव और डोनेट्स्क क्षेत्रों में दो ड्रोन को मार गिराया। इतना ही नहीं, यूक्रेन का दावा है कि 24 फरवरी और 21 जून के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस के करीब 34,100 सैनिकों को मारा है। मंगलवार को ही यूक्रेनी सेना ने 26 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
