यूक्रेन हुआ आक्रामक, रूसी मिसाइलों से भरे ट्रक पर किया हमला, कई रूसी सैनिक मारे गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Guardian
युद्ध के 46वें दिन अब यूक्रेन आक्रामक हो गया है। यूक्रेन ने रूसी मिसाइलों से भरे एक ट्रक पर हमला किया है। हमले में रूसी सैनिकों के मारे जाने की भी बात कही जा रही है। इससे पहले बीती रात देश को संबोधित करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेताया कि आगामी सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। देश के पूर्वी हिस्सों में बढ़ते रूसी सैनिकों को रोकना होगा।
