पुतिन की निरीक्षण बोट को यूक्रेन के लेजर गाइडेड बम ने बनाया निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Linda Ikeji's Blog
स्वास्तोपोल और सेंट पीटर्सबर्ग के समुद्र में तैनात जंगी जहाजों के निरीक्षण और भाषण देने के लिए 001 नंबर वाली जिस पेट्रोल बोट का इस्तेमाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करते थे, उसे यूक्रेनी सेना ने लेजर गाइडेड बम का निशाना बना दिया। यूक्रेनी नौसेना के आधिकारिक फेसबुक चैनल पर इसकी ड्रोन से ली गई फुटेज भी साझा की गई है। हालांकि इसकी कहीं और से पुष्टि नहीं हो पाई है।
