देश की रक्षा करने के लिए यूक्रेनी नागरिक लगा रहे जान की बाजी, रूस से ले रहे लोहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूक्रेन की हौसले-जज्बे की तीन कहानियां सामने आईं। जहां हेनिचेस्क में एक यूक्रेनी बुजुर्ग महिला रूसी सैनिक से भिड़ी। वायरल वीडियो में बंदूक तानकर खड़े सैनिक को महिला उंगली दिखा रही है। वहीं एक इंजीनियर ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को उड़ाया। कीव के मेयर 50 साल के विताली क्लीश्चको ने भी हथियार उठाए। उनके भाई व्लादिमीर क्लीश्चको भी रूस के खिलाफ लड़ेंगे। दोनों पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन हैं।
