यूक्रेनी लड़ाकों ने सिविरोदोनेस्क में रूसी सैनिकों को घेरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
हालिया यूक्रेनी लड़ाकों ने बाजी पलटते हुए सिविरोदोनेस्क में रूसी सैनिकों को घेरा। बता दें सिविरोदोनेस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से जूझ रही है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने बताया कि यूक्रेन को हथियार और अतिरिक्त जवानों की मदद मिली है। इससे लगभग पूरे शहर पर कब्जा कर चुके रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से पहले रोक दिया गया है।
