यूक्रेनी मां ने बच्ची की पीठ पर लिखा ऐसा कुछ कि पत्रकार ने शेयर कर कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूक्रेन की एक बच्ची की तस्वीर सामने आई है। जिसका नाम वेरा है। उसकी मां को लगा कि अगर बमबारी में उसकी मौत हो गई तो बच्ची का क्या होगा। इसलिए उन्होंने बच्ची की पीठ पर नाम, नंबर और रिश्तेदारों का पता लिखा। यूक्रेनी जर्नलिस्ट अनास्तासिया लैपटिना ने बच्ची की कहानी और फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इन हालात में भी यूरोप अभी गैस पर बहस कर रहा है।
