यूक्रेनी राष्ट्रपति का आरोप- रूस ने किया यूक्रेन के दो लाख बच्चों का अपहरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के दो लाख बच्चों का अपहरण किया है। यूक्रेन जिम्मेदार लोगों को सजा देगा, लेकिन पहले रूस को युद्ध के मैदान में दिखाएगा कि यूक्रेन को जीतना नामुमकिन है। यूक्रेन के लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और न ही यूक्रेन की संतानों को रूस की संपत्ति बनने देंगे। रूसी हमलों की वजह से अब तक 243 बच्चे मारे गए और 446 घायल हुए।
