सैनिकों की जान बचाने के लिए लिसीचांस्क शहर से पीछे हटे यूक्रेनी सैनिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rferl
रूसी डिफेंस मिनिस्टर के लिसीचांस्क शहर पर कब्जे के दावे को अब यूक्रेन ने भी कंफर्म कर दिया है। यूक्रेन की तरफ से कहा गया कि रूसी सैनिकों के साथ हफ्तों की लड़ाई के बाद यूक्रेन के सैनिक पूर्वी शहर लिसीचांस्क से पीछे हट गए हैं। सैनिकों की जान बचाने के लिए यह फैसला लिया गया। लिसीचांस्क लुहांस्क क्षेत्र का मात्र एक शहर था जो यूक्रेन के कंट्रोल में था।