पेपर लीक के कारण UKSSSC की परीक्षा रद्द, मुख्यमंत्री धामी बोले- आरोपियों पर लगेगा PMLA
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद राज्य में कई दिनों से अभ्यर्थी यह परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पर सुनवाई करते हुए इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।