उमा भारती ने शराब की दुकान पर की "पत्थरबाजी", वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रहीं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती रविवार को भोपाल के आजाद नगर स्थित एक शराब की दुकान में घुसीं और पत्थर फेंककर वहां रैक में रखी शराब की कुछ बोतलों को फोड़ दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने इस कृत्य के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर शराब की दुकान बंद करने की चेतावनी दी है।
