अफगानिस्तान में 8 पोलियो टीकाकरण कर्मियों की हत्या, यूएन और डबल्यूएचओ ने की निंदा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Paralympic
यूएन ने उत्तरी अफगानिस्तान में 8 पोलियो टीकाकरण कर्मियों की चार अलग-अलग जगहों पर हुई हत्या की निंदा की। यूएन महासचिव के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक बोले, "हम इन हत्याओं की क्रूरता से सन्न हैं।" डबल्यूएचओ प्रमुख टेड्रॉस गेब्रेयेसिस ने कहा, "स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।" इस दौरान अफगानिस्तान के कुंदुज और ताखर प्रांतों में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।
