कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बाढ़ से लगभग 169 लोग मारे गए: यूएन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: UN
संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बनाए गए कार्यालय ने बताया कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में आई सबसे भयानक बाढ़ में लगभग 169 लोग मारे गए हैं। इस दौरान करीब 30 लोग घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही करीब 280 घर तबाह हो गए। इस सप्ताह की शुरुआत में किंशासा में भारी वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ।
