संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील, "लोगों को सुरक्षित निकलने देने के लिए युद्ध का रुकना बहुत जरूरी"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में संघर्ष रोकने और सूमी, खारकीव में फंसे नागरिकों को निकलने देने का आह्वान करते हुए कहा कि मारियुपोल, खारकीव और सूमी के अलावा अन्य जगहों पर फंसे लोगों को निकलने देने के लिए युद्ध रुकना बहुत जरूरी है। इससे जीवन रक्षक मानवीय आपूर्ति भी बढ़ सकेंगी। गुटेरेस ने एक ट्वीट में कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य हमले रविवार को तेज हो गए।
