पाली में बेकाबू ट्रेलर ने लोगों को कुचला, 5 की मौत, 4 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाली में रविवार देर रात बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे भंडारे की तरफ जा रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों का इलाज जारी है।
