प्रयागराज में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में 5 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: istockphoto
प्रयागराज में एक गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 महिलाओं सहित एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। कानपुर से वाराणसी जा रही एक टवेरी कार हंडिया टोल प्लाडा के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई है।
