लेह में तेज हवाओं से गिरा निर्माणाधीन पुल, 4 मजदूरों की मौत और 2 घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
लद्दाख में बड़ा हादसा घटित हुआ है। लेह में शनिवार को तेज हवाओं के झोंके से एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे पुल पर काम कर रहे छह मजदूर दब गए। सेना ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद इनमें से चार मजदूरों के शवों को निकाल लिया, जबकि दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। उपराज्यपाल आरके माथुर ने जांच के आदेश दिए हैं।