दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, 5 लोगों के फंसे होने की आशंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई। जिसमें 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जबकि दिल्ली पुलिस की टीम देर से पहुंची। पुलिस के मुताबिक कॉल मिलते ही तुरंत वह घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बिल्डिंग को पिछले कुछ महीनों से बनाया जा रहा था और एक पीजी के रूप में इसे तैयार किया जा रहा था।
