बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके के निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 14 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा। हादसे में 14 लोग घायल हुए। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर मौजूद है। हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
