डोंबिवली रेलवे लाइन के पास निर्माणाधीन दीवार गिरी, 2 की मौत, 3 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PipaNews
महाराष्ट्र के डोंबिवली में निर्माण के दौरान एक दीवार गिर गई। इस दौरान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तुरंत ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दीवार डोंबिवली रेलवे लाइन के किनारे बनाई जा रही थी। दीवार बनाने का काम जैसे ही शुरू किया गया, यह गिर गई।
