x

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: metro vaartha

मिजोरम के सायरांग में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हुई। 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। पुल के लिए चार पिलर खड़े किए गए हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटने से यह हादसा हुआ। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। पुल की ऊंचाई 341 फीट है। मारे गए अधिकतर मजदूर पश्चिम बंगाल के थे।