अफगानिस्तान में साल के अंत तक 32 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषण का शिकार: यूनिसेफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूनिसेफ के अनुुसार इस साल के अंत तक अफगानिस्तान में पांच साल से कम उम्र के 32 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। इन्हें यदि तत्काल उपचार नहीं मिला तो कम से कम दस लाख बच्चों के मरने का खतरा है। देश में यूनीसेफ के प्रतिनिधि हर्वे न्यूडोविक डी लिस और विश्व खाद्य कार्यक्रम की प्रतिनिधि व निदेशक मेरी एलेन मैकग्रॉर्टी ने यह चेतावनी जारी की है।
