अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे 'निशंक', कोरोना वारियर्स को किया समर्पित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दो दिवसीय वर्चुअल समारोह में 110 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्वव्यापी महर्षि संगठन और विभिन्न महर्षि विश्वविद्यालयों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' को प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। उन्होंने सम्मान को कोरोना वारियर्स को समर्पित किया। 'निशंक' को लेखन, सामाजिक और शानदार सार्वजनिक जीवन के माध्यम से मानवता के लिए उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित किया गया।
