केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने तैयार किया भूजल संरक्षण मॉडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Businessstandard
लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने गुरुवार को बताया कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भूजल कानून को लागू किया। इस कानून में वर्षा जल संचयन का प्रविधान शामिल है। वहीं, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में 60 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराया किया गया है।