x

रोमानिया से दिल्ली पहुंचे 219 भारतीयों का केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किया स्वागत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

हाल ही में रोमानिया के बुखारेस्ट से विशेष इंडिगो उड़ान से दिल्ली वापस लौटे 219 भारतीय नागरिकों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने स्वागत किया। इस बीच कैलाश चौधरी ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी की निगरानी कर रहे हैं। ऑपरेशन गंगा तब तक शुरू रहेगा जब तक कि प्रत्येक भारतीय नागरिक घर वापस नहीं आ जाते हैं।"