संघ का पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शुरू, पदाधिकारी व कार्यकर्ता हो रहे शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वयं संघ की पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा का शुभारंभ सोमवार सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ है। पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए संघ के 45 प्रांत इकाईयों के करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। पहले दिन इन कार्यकर्ताओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे।
