सिंध में भारी बारिश में मोहनजोदाड़ो में अनूठा बुद्ध पेंडेंट मिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारी बारिश के बाद वहां स्थित पुरातात्विक स्थल मोहनजोदाड़ो के निकट एक अनूठी प्राचीन वस्तु पाई गई है, जिसे ‘बुद्ध पेंडेंट’ कहा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, तीन अगस्त को भारी बारिश के बाद पुरातात्विक महत्व की यह वस्तु मोहनजोदाड़ों के दक्षिणी दीक्षित क्षेत्र में पाई गई। इस वस्तु के मिलने के बाद इरशाद ने तत्काल इसकी सूचना स्थल संरक्षक नवीद संगाह को दी।
