अमेरिका की झील में मिली अनोखी मछली, मुंह में है इंसानों जैसे दांत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
अमेरिका की एक स्थानीय झील से एक मछुआरे को ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं। दरअसल, मछुआरे को एक दक्षिण अमेरिकी पिरान्हा मछली मिली, जिसके दांत एकदम इंसानों की तरह हैं। इस मछली पर बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की गई है। पोस्ट के मुताबिक, इस मछली का नाम पाकू है। पाकू दक्षिण अमेरिका के मीठे पानी के निकायों में रहती है और यह एक शाकाहारी मछली है।