संयुक्त राष्ट्र का दावा: अब तक करीब 25 लाख यूक्रेनी लोगों ने छोड़ा देश, 40 लाख तक पहुंचेगी संख्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है। दोनों देशों में से कोई झुकने को तैयार नहीं हैं। रूस किसी भी कीमत पर कीव को तबाह करने में लगा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि, 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 25 लाख यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अनुमानित 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं।
