खेदड़ और पानीपत थर्मल प्लांट की यूनिटें चालू, हरियाणा में दी जाएगी अतिरिक्त बिजली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिसार के खेदड़ और पानीपत प्लांट की यूनिटों की मरम्मत पूरी होने के बाद बिजली उत्पादन शुरू हुआ। खेदड़ से 600 तो पानीपत से 250 यूनिट रोज अतिरिक्त बिजली प्रदेश को दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ उम्मीद है कि जल्द अडाणी ग्रुप से भी 1,421 मेगावाट बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए बिजली मंत्री समेत कई अधिकारियों ने कंपनी अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक भी की थी।
